मिट्टी धंसने से दो मजदूर दबे, एक के बाजू में आया फ्रैक्चर

रामलीला मार्ग पर पानी की निकासी के लिए पाइपें डालने के लिए चल रही खुदाई दौरान मिट्टी धंसने से 2 मजदूर दब गए। लोगों ने मजदूरों को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला और चंडीगढ़ सैक्टर-16 अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां उनका इलाज चल रहा है। मजदूरों की पहचान वरिंद्र और कृष्ण के रूप में हुई है। 

जानकारी के अनुसार दोनों मजूदर काम कर रहे थे कि मिट्टी धंस गई और वह दब गए। आसपास के लोगों और मजदूरों के साथियों ने उन्हें बाहर निकाला। गनीमत रही कि उनकी जान बच गई। पता चला है कि वरिंद्र की बाजू में फैक्चर आया है, वहीं कृष्ण को भी काफी चोटें आई हैं।  

हादसे की सूचना पाकर मौके पर नगर काऊंसिल की टीम पहुंच गई और सारी जानकारी हासिल की। जे.ई. हरभजन सिंह ने अस्पताल पहुंचकर घायलों का हालचाल पूछा और हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया। 

खुदाई के कारण लोग हैं परेशान :
खुदाई के कारण लोगों को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं पानी की पाइपें भी टूट गई हैं। लोगों ने यहां पर हादसे का अंदेशा पहले ही जता दिया था। लोगों ने काम में हो रही ढिलाई के प्रति नाराजगी जताई थी। लोगों ने कहा था कि यदि हादसा होता है तो इसके लिए जिम्मेदार कौन होगा। 


न्यूज़ सोर्स: पंजाब केसरी

Naya Gaon Accident

Post a Comment

0 Comments