4 स्टूडेंट्स किडनेप, सुबह छोड़ा

शिकायत पर पता चला पुलिस के वांटेड ने की थी किडनेपिंग


नयागांव से अपने दोस्त से मिलकर खुड्‌डा लाहौरा वापस जा रहे चार युवकों को वीरवार रात जनता कॉलोनी के पास ठेके पर तीन अज्ञात युवकों ने घेर लिया। अज्ञात युवक चारों को अपने साथ जबरन एक रूम में ले गए और वहां पर जाकर सभी ने उनके साथ जमकर मारपीट की। चारों युवकों को किडनेप करके उन्होंने अपने साथ रूम में पूरी रात रखा और मारपीट की। चारों युवक अभिषेक जापोत्रा, संदीप, अरविंद तथा अभिषेक शर्मा हिमाचल के रहने वाले हैंं। किडनेपर्स ने चारों स्टूडेंट्स को शुक्रवार सुबह छोड़ा। बात पुलिस तक पहुंची तो आरोपी सूरज मुखिया का नाम सामने आया। यह नयागांव पुलिस का वांटेड था। उसके बाद स्टूडेंट्स की निशानदेही पर शनिवार सुबह पांच बजे सूरज को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद आरोपी को कोर्ट में पेश करके राेपड़ जेल भेज दिया गया है। मामले में आरोपी मुखिया, रजत तथा अन्य पर किडनैपिंग, मारपीट तथा स्नैचिंग का केस दर्ज कर लिया है। 
किडनेप किए चारों छात्र, जिनकी रातभर आरोपियों ने जमकर पिटाई की। 


Naya Gaon Kidnap Case


News Source: Punjab Kesari 

Post a Comment

0 Comments